फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बरात से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 08 Mar 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। बरात से लौटते ही नगर पालिका हाटा के वार्ड संख्या 15 सहबाजपुर निवासी युवक की मौत हो गई। परिवार लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को हाटा नगर पालिका के सहबाजपुर निवासी 30 वर्षीय शैलेंद्र सिंह उर्फ मोनू अपने ही मोहल्ले की बरात में दोस्तों के साथ बाइक से महुआपाटन गांव गए थे। आधी रात के समय कुछ लोग चार पहिया गाड़ी से शैलेंद्र को लेकर उनके घर पहुंचे और उन्हें घर छोड़ कर चले गए। बताया जा रहा है कि शैलेंद्र ने घर पर बताया कि उसके सीने में दर्द हो रहा है। परिवार वालों ने उसे बिस्तर पर सुलाया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इस घटना से बदहवास परिवार वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर मौत कैसे हो गई? कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई बाहरी चोट आदि का निशान नहीं था। मौत की असली वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की कारण की जानकारी हो सकती है। बारात में साथ गए मृतक के साथियों से भी बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें