संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
पति, देवर सहित पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव कुचिया मठिया में रविवार की देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के विजेधरा निवासी केदार प्रसाद ने अपनी बेटी सविता (24) की शादी पटहेरवा थाना क्षेत्र के कुचिया मठिया निवासी हरिलाल से आठ वर्ष पहले की थी। रविवार की देर शाम सविता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व देवर तथा तीन अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसओ पटहेरवा सुनील कुमार सिंह का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।