फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित मूल्य से अधिक लिया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित मूल्य से अधिक लिया तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। डीएम के निर्देश पर सोमवार को तहसीलदार ने कस्बा स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोर की जांच की। इस दौरान उन्होंने दवा के निर्धारित मूल्य से अधिक दर नहीं लेने के लिए दुकानदारों को हिदायत दी।
विज्ञापन

तहसीलदार डॉ. एसके राय ने राजस्व व पुलिस टीम के साथ खड्डा बाजार की 12 दवा की दुकानों की जांच की। दवा खरीद रहे लोगों से दवा के एवज में ली गई मूल्य के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया कि दवा उचित दाम पर मिली है। तहसीलदार ने दवा विक्रेताओं से हर हाल में उचित मूल्य पर ही कोविड-19 व अन्य दवाओं को बेचने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि यदि निर्धारित मूल्य से अधिक दवा का दाम लेने की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने दवाओं की रेट लिस्ट व मास्क की रेट लिस्ट को दीवार पर लोगों के देखने के लिए चस्पा करने के निर्देश दिए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार कन्नौजिया, राजस्व व पुलिस के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें