रामकोला। थाना क्षेत्र के खपरधिक्का गांव में बीते बुधवार को एक व्यक्ति पुआल जला रहे थे। इसी दौरान पुआल से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई।इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पुआल में आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस को दिए तहरीर में गांव निवासी गुड्डू मद्धेशिया ने बताया कि बीते 19 नवंबर की शाम उनकी झोपड़ी के बगल में रखा पुआल सुदामा यादव जला रहा था।उसमें से निकली चिंगारी उनकी झोपड़ी में चली गई। कुछ देर बाद उनकी झोपड़ी में आग लग गई।इससे झोपड़ी में रखा कपड़ा, राशन आदि जलकर नष्ट हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।