फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक सप्ताह के भीतर हरा चारा के लिए उपलब्ध कराएं जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बा के कान्हा गोशाला का गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने गो आश्रय के पशुओं के लिए चारा बुआई के लिए एक सप्ताह के भीतर जमीन उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम को निर्देश दिया।
विज्ञापन

गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप पशुओं को मिलने वाले सभी सामग्री उपलब्ध कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर कमी क्षम्य नहीं है। उन्होंने कस्बा के आसपास हरा चारा उगाने के लिए एक सप्ताह के भीतर जमीन उपलब्ध कराने के लिए कप्तानगंज एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गोशाला में अंकित स्टॉक रजिस्टर में पशुओं की संख्या का मिलान कराया, जिसमें 36 पशु मिले। इसके अलावा 22 क्विंटल चोकर, 15 किलोग्राम गुड, 100 क्विंटल से अधिक भूसा और हरा चारा आदि मिला।
विज्ञापन

इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ईशांत, सविता भारती, आनंद मिश्रा, रानू अग्रहरि, राधेश्याम पासवान, गिरजेश तिवारी, राजेश साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें