फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित प्रधान के हाथ बना भोजन नहीं करने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित प्रधान के हाथ बना भोजन नहीं करने पर केस दर्ज
विज्ञापन

खड्डा। भुजौली खुर्द गांव के क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा दलित महिला के हाथ से बना भोजन नहीं लेने वाले व्यक्ति पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भुजौली खुर्द गांव के स्कूल में बने क्वारंटिन सेंटर में रह रहे लोगों के लिए दलित प्रधान लीलावती देवी के द्वारा भोजन बनाया जा रहा था। कुल पांच लोगों में से दो अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। इनमें से एक सिराज अहमद नाम के व्यक्ति ने दलित के हाथ बना खाना खाने पर बिरादरी से बहिष्कृत हो जाने की बात कहकर भोजन करने से इंकार कर दिया था। जानकारी होने पर सांसद विजय दूबे गांव पहुंचे और सभी के साथ दलित प्रधान के हाथ से बना भोजन किया था। इसके अलावा बीडीओ खड्डा ने भी पुलिस को लिखित सूचना दी थी।
विज्ञापन

एसओ खड्डा आरके यादव ने बताया कि दलित महिला प्रधान लीलावती की तहरीर पर सेराज अहमद के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें