पटहेरवा। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक पर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पटहेरवा पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि उसके पति धार्मिक यात्रा पर गए थे। इसी दौरान 30 अगस्त की रात में गांव का ही एक युवक अकेला पाकर घर में घुस गया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर महिला के पुत्र को आरोपी मारपीट कर घायल कर दिया। यात्रा से लौटे पति को घटना की जानकारी देते हुए महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए की मांग की। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई।