फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पति पर जानलेवा हमला करने वाली पत्नी सहित सास, ससुर व साले पर केस

Fri, 15 Dec 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के शोभाछपरा टोला में मंगलवार रात ससुराल आए युवक पर धारदार हथियार से हमला कर मरणासन करके भागने वाली पत्नी और उसके माता-पिता के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उनके खिलाफ जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। घायल युवक का इलाज मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में चल रहा है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

महराजगंज जनपद के भिटौली थाने के जगदीशपुर गांव निवासी महेंद्र साहनी की शादी तीन वर्ष पूर्व कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव के शोभाछपरा टोला निवासिनी कनकलता उर्फ छमती से हुआ था।
बताया जाता है कि दोनों के बीच शादी के कुछ माह बाद से संबंध अच्छे नहीं थे। 5 दिसंबर की शाम को कनकलता अपने मायके चली आई थी। 12 दिसंबर की शाम पांच बजे महेंद्र के मोबाइल पर कनकलता का फोन गया कि आप ससुराल आइए। मंगलवार की शाम को वह ससुराल पहुंचकर भोजन करने के बाद सोने चला गया। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। नाराज पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर मरणासन स्थिति में कर दिया। इसकी भनक ससुराल के अगल बगल के लोगों को मिल गई तो उन्होंने दौड़कर उसकी जान बचाते हुए खून से लथपत स्थिति में नेबुआ नौरंगिया सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घायल महेंद्र के पिता रामबदन साहनी को इस घटना की जानकारी हुई तो वह बुधवार की शाम को थाने पहुंचकर सास, ससुर, पत्नी व साले के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किए थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को सास इंदू, ससुर नागेंद्र, पत्नी कनकलता व महेंद्र के साले विवेक के खिलाफ प्राण घातक हमला करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया। सास, ससुर और पत्नी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस फरार चौथे आरोपी विवेक की तलाश में जुटी है। इस संबंध में एसएचओ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि चार में से तीन को जेल भेज दिया गया है। फरार चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें