फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Fri, 15 Dec 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के भिस्वा बाजार में बृहस्पतिवार की भोर में विवाहिता का शव उसी के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना की जानकारी होने पर मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लाेगों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है, जबकि उसके ससुराल वाले आरोपों को नकारते हुए इसे आत्महत्या मान रहे हैं।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगर के वार्ड संख्या-तीन करमहा नगर के रहने वाले बन्हू प्रसाद की पुत्री बिंदू की शादी 10 वर्ष पहले हाटा कोतवाली क्षेत्र के ही भिस्वा बाजार निवासी लक्ष्मण प्रसाद के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की भोर में बिंदू का शव उसके कमरे में फंदे से लटका पाया गया। इसकी जानकारी होने पर हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इस घटना की जानकारी मृतका के मायकेवालों को हुई तो वे लोग ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर बेटी की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। उन लोगों का कहना है कि उनकी बेटी के पति लक्ष्मण प्रसाद का किसी महिला से संबंध है। उसका विरोध उनकी बेटी करती थी। इसकी वजह से परिवार के लोगों ने कुछ रिश्तेदारों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, मृतका का पति घर से बाहर है। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है।
इस संंबंध में हाटा के कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा। उसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें