उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजी गांव में एक व्यक्ति के घर हल्दी की रस्म के दौरान डीजे बज रहा था। उसी में नाचने की बात को लेकर पड़ोसी द्वारा गिटार, कम्प्यूटर सहित चार लाख का समान तोड़ने के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर छह व्यक्तियों के विरुद्ध मारपीट, तोड़फोड़ व विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना 13 मई की रात की है।
गांव निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि घटना के दिन उसके पड़ोसी जयप्रकाश के घर हल्दी था। जिसमें डीजे बज रहा था, उसी में नाचने-गाने को लेकर उसके गांव के विवेक, विकास, सुभाष, राजन, सन्नी व जोगिंदर लाठी डंडे, राड से लैस होकर 11 मई को जय प्रकाश के दरवाजे पर आकर उसे मारने पीटने लगे और उसके घर में आकर उसके मां को भी मारापीटा। उसी रंजिश को लेकर उक्त लोगों ने 13 मई की रात 11 बजे उसके दुकान म्यूजिकल स्टूडियों में रखा कम्प्यूटर, लैपटॉप, बासुरी, किपैड आदि समान को तोड़ फोड़ दिये। जिससे उसका चार लाख रुपये का नुकसान हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजप्रकाश सिह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।