फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Sun, 27 Jul 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव भलुही में शनिवार की रात करीब आठ बजे पिकअप गाड़ी की स्टेपनी के चक्के का आदान-प्रदान को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दो व्यक्ति और दो बच्चे घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव भलुही निवासी अशोक यादव उम्र 40 वर्ष, और गांव के ही मणिचन्द्र वर्मा दोनों लोगों के पास पिकअप गाड़ी है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि अशोक यादव के स्टेपनी का चक्का मणिचन्द वर्मा के पास था। जिसकी आदान-प्रदान को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।उसके बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गई। जिसमें एक पक्ष से अशोक यादव,व उनकी 16 वर्षीय बेटी खुशी और 14 वर्षीय बेटा आंसू घायल हो गए। और दूसरे पक्ष से मणिचन्द वर्मा को भी चोटे आई। जिसमें अशोक यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि पिकअप के चक्के को लेकर आपस में लोगों ने मारपीट की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें