पडरौना। जमीन बेचने के नाम पर 26 लाख रुपये हड़पने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर के आदेश पर रामकोला थाने की पुलिस ने एक नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में थाना क्षेत्र के ही बैरिया गांव के टोला इमलिया निवासी एक व अन्य तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।बैरिया गांव निवासी रामप्रीत पुत्र नागू ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुशीनगर कोर्ट में वाद दाखिल कर बताया था कि गांव के ही निवासी विजय कुमार यादव, जो अब कानपुर जिले में रहते हैं, आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। गांव स्थित अपने खेत को बेचने के लिए उसने रामप्रीत व उनके लड़के दिवाकर से 26 लाख रुपये ले लिया और बाद में जमीन बेचने से इनकार कर दिया। इसको लेकर जब पंचायत हुई तो उसने दिवाकर के नाम से चेक दे दिया। चेक को जब भुगतान के लिए लगाया गया तो चेक बाउंस हो गया। इसकी सूचना देने पर विजय आक्रोशित हो गया।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी शुरू से ही रुपये वापस करने की मंशा नहीं थी। वह रुपये हड़पने की कोशिशों में जुटा रहा। 20 सितंबर 2022 को पुलिस को अपने साथ मिलाकर उसने रामप्रीत के बेटे दिवाकर को मारा-पीटा और सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। इसकी सूचना थाने व तत्कालीन एसपी को भी दी गई थी। डॉक्टर से उपचार कराने के बाद 21 सितंबर को जब दिवाकर एसपी को पत्र देने जा रहा था तो दिन में करीब 11 बजे विजय कुमार यादव अपने साथ तीन अज्ञात लोगों को असलहा के साथ लेकर दरवाजे पर पहुंचा और धमकी देने लगा। आरोपियों ने घर में तोड़-फोड़ भी की और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए जेवर व नकदी लेकर चले गए। आरोप है कि वहां से जाने के बाद भी विजय समेत उसके साथियों ने धमकी दी कि वे सभी पडरौना के होटल में ठहरे हैं और पुलिस उनके साथ है। इस मामले में पुलिस व एसपी से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से इस मामले की सुनवाई करने के बाद पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया गया। इस आदेश के क्रम में रामकोला पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद