संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। सिंचाई विभाग फाजिलनगर में नहर सफाई के लिए बंधक के तौर पर लगे एफडीआर को बिना मुक्त कराए जबरन ऑफिस के बाबू से छीन लिया था। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके पीड़ित कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर ठेकेदार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
नगर पंचायत के गंडक काॅलोनी स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक प्रेमप्रकाश हैं। सेवरही थाना क्षेत्र के पकड़ियार गांव निवासी ठेकेदार अनूप कुशवाहा पंजीकृत ठेकेदार हैं। वित्तीय वर्ष में ठेका लेने के दौरान बंधक के रूप में आठ लाख रुपये का एफडीआर जमा किया था।
आरोप है कि काम कराने के बाद उसने जबरन चाकू और असलहा के बल पर कार्यालय में आकर फाइल में लगे एफडीआर ले लिया। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों और पुलिस से उस समय की गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट जाना पड़ा। चौकी प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।