पडरौना। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाईंपट्टी गांव निवासी प्रधान के भाई भोला यादव की हत्या शुक्रवार की रात गांव के कुछ लोगों ने कर दिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आया तो परिजन लोगों के साथ चखनी चौराहा पर शव रखकर जाम कर दिया।
सीओ और एसडीएम के आने पर लोगों ने जाम खत्म किया। पुलिस इस मामले में प्रधान के परिवार के सात नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रधान का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली है। तमकुहीराज थाने पर तैनात दरोगा अरविंद कुमार सिंह ने तहरीर दिया है कि 10 अक्तूबर को गोसाईंपट्टी निवासी भोला यादव की हत्या हो गई।
11 अक्तूबर को पोस्टमार्टम के बाद भोला के शव को चखनी दुःखी मिश्र नहर के समीप कुछ लोगों के साथ परिजन रख कर दर्ज मुकदमे में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचा, जहां सड़क पर एंबुलेंस में रखा शव रखकर परिवार के प्रधान शंभू यादव, बच्चन यादव, राजकुमार उर्फ राजू, अमरनाथ यादव, नन्दलाल यादव, राजन यादव, अनिल यादव व 100-150 लोग सड़क जाम किए थे।