फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनाज की कालाबाजारी में कोटेदार पर केस

Thu, 26 Jun 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तमकुहीराज क्षेत्र के रामपुर राजा गांव के राशन की दुकान की हुई जांच में अनियमितता मिली है। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कोटेदार पर कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज कराते हुए दुकान को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि तमकुहीराज क्षेत्र के रामपुर राजा गांव के कोटेदार रामचंद्र प्रसाद पर गांव के लोगों ने राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया था। इसको गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई तो पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए आवंटित खाद्यान्न के निशुल्क वितरण में गंभीर अनियमितताएं मिली। जांच के दौरान विक्रेता की तरफ से 5.11 क्विंटल गेहूं, 6.17 क्विंटल चावल और चीनी की कालाबाजारी सामने आई।
इसको गंभीरता से लेते हुए कोटेदार के विरुद्ध केस दर्ज कराते हुए उनकी दुकान को निलंबित कर दी गई। उन्होंने चेताया कि राशन वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें