11 अक्तूबर को सरिसवा गांव के पास हुआ था हादसा
उजारनाथ। बीते 11 अक्तूबर को दिन में करीब तीन बजे तुर्कपट्टी-तमकुहीराज मार्ग पर स्थित सरिसवा गांव के पास हुए हादसे में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घायल महिला के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दी थी।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के फतेहपुर वार्ड नंबर-8 निवासी अब्दुल अतीक पुत्र शहाबुद्दीन अंसारी ने तुर्कपट्टी थाने में तहरीर देकर बताया कि 11 अक्तूबर को दिन के करीब तीन बजे उनकी मां जमीला बेगम और बहन आशिया को तुर्कपट्टी-तमकुही मार्ग पर सरिसवा गांव के पास तेज गति से आ रहे एक वाहन ने टक्कर मार दिया था। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।