- मेड़ काटने का विरोध करने पर कुदाल से हमला कर किया था घायल
-थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द में मेड़ काटने का विरोध करने पर कुदाल के हमले में घायल संतोष साहनी को इलाज के बाद परिजन घर लेकर चले आए हैंं। उसे रामकोला सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर चले गए थे। वहां इलाज के बाद वह घर आ गया।
इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस ने रविवार को दोपहर बाद तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया था। रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा खुर्द गांव निवासी संतोष साहनी शनिवार को सुबह अपने खेत में गए थे, जहां बगल के किसान उनके खेत की मेड़ काट रहे थे।
आरोप है कि विरोध करने पर उनके ऊपर कुदाल से हमला कर घायल कर दिया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद ठीक होने पर डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी। वह घर आ गए।
रामकोला पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।