फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आश्रय केंद्र की अव्यवस्था देख केयर टेकर को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु आश्रय केंद्र की अव्यवस्था देख केयर टेकर को लगाई फटकार
विज्ञापन

एसडीएम ने मठिया बुजुर्ग के निराश्रित पशु आश्रय केंद्र का किया निरीक्षण
खड्डा (कुशीनगर)। एसडीएम ने मंगलवार को मठिया बुजुर्ग गांव में संचालित निराश्रित पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर हरे चारे का इंतजाम नहीं होने पर केयरटेकर को फटकार लगाई। केयर टेकर ने केंद्र पर बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी दी।
एसडीएम अरविंद कुमार मंगलवार की दोपहर में मठिया बुजुर्ग स्थित निराश्रित पशु आश्रय केंद्र पहुंचे। इस केंद्र के केयरटेकर दीनानाथ यादव ने एसडीएम को बताया कि केंद्र पर 13 बछड़े थे। मंगलवार को भी दो पशु केंद्र पर लाए गए। अब कुल गोवंश की संख्या 15 हो गई है। पशुओं के लिए एक ट्राली भूसा केंद्र पर मौजूद है। नमक, चोकर व गुड़ निवर्तमान ग्रामप्रधान के यहां है, वहीं से लाकर पशुओं को खिलाया जाता है। केयर टेकर ने एसडीएम को बताया कि ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के चलते केंद्र पर विद्युत आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पशु आश्रय केंद्र पर हरे चारे का इंतजाम नहीं मिलने पर एसडीएम ने केयरटेकर को फटकार लगाते हुए बीडीओ को कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण कर 17 बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की गई है। इसे जिलाधिकारी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें