फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चाकू से हमले में आठ लोगों पर हत्या की कोशिश की प्राथमिकी

Tue, 28 Apr 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा वृत गांव से जा रही बरात में आर्केस्ट्रा में डांस के विवाद में चाकूबाजी की वारदात में पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद आठ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की जा रही है। घायल युवक का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में चल रहा है। उसके शरीर पर पांच जगह चाकू के घाव पाए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को बड़हरा वृत के इंद्रदेव कुशवाहा के बेटे की बरात जा रही थी। बड़ी गंडक नगर पटरी स्थित नेटुआ वीर बाबा के स्थान के पास परछावन के दौरान आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर दीपराज कुशवाहा (18) पुत्र कैलाश का कुछ युवकों से विवाद हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया और बरात आगे मठिया माफी पहुंच गई। आरोप है कि देर रात गांव का अंकित अपने दस से अधिक साथियों के साथ मठिया माफी पहुंचा और पिटाई करते हुए दीपराज को गन्ने के खेत में खींच ले गया।
विज्ञापन

वहां चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बराती लब तक पहुंचे, आरोपी भाग चुके थे। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। गंभीर रूप से घायल दीपराज कुशवाहा का बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
पीड़ित के चाचा प्रमोद कुशवाहा की तहरीर पर पुलिस ने अंकित यादव, मेराज, नजरे आलम, विंदा, आयुष, अनिल, सलमान (निवासी बड़हरा वृत) और आदित्य (निवासी पडरौना मडुरही) समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें