फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार गड्ढे में गिरी, सास-बहू गंभीर

Sun, 12 Jan 2025 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा काटा हाईवे पर तेजगति से जा रही लग्जरी कार घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। इसमें सवार चार लोगों में से दो महिलाओं को गंभीर जबकि, दो व्यक्तियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं।
विज्ञापन

पास स्थित गन्ना क्रय केंद्र के लोडर से कार को गड्ढे से निकाला गया। घायलों को फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर भेज दिया गया। बेतिया के नौतन निवासी प्रदीप कुमार (25) व उनका चालक जाहिद के साथ अपनी बीमार मां गीता देवी (60) को इलाज कराने अपनी भाभी निर्मला देवी (37) के साथ गोरखपुर जा रहा था।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें