फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसी बेकाबू कार, दुकानदार घायल

विज्ञापन
पटखौली गांव के निवासी मनोज मिश्र की दुकान में घुसी बेकाबू कार । - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
दुकान में घुसी बेकाबू कार, दुकानदार घायल
विज्ञापन

कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के पटखौली गांव की दुकान में बेकाबू कार घुस जाने से 22 वर्षीय दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पटखौली के मनोज मिश्रा गांव के पास फोटोकॉपी की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे मनोज गांव के कुछ लड़कों के साथ दुकान में बैठे थे तभी बोदरवार की तरफ से आ रही कार दुकान में घुस गई। मनोज के एक पैर में फ्रैक्चर हो गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। मौजूद लोगों ने मनोज को सीएचसी पहुंचाया लेकिन उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। शेष युवकों को हल्की चोटें आई थीं, उन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया। एसओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। कार पुलिस के कब्जे में है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें