फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चलती कार में लगी आग, छह लोग बचेि

Fri, 29 May 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। एनएच-28 पर कुशीनगर ओवरब्रिज के नीचे विशुनपुरा कट के सामने बुधवार रात चलती कार में आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में एक महिला और एक बच्चे समेत छह लोग सवार थे। समय रहते बाहर वे कार बाहर निकल गए। आसपास के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

गोरखपुर के रुस्तमपुर निवासी दिलीप कुमार किसी कार्य से परिवार सहित कसया क्षेत्र के गुरवलिया बाजार गए थे। वहां से लौटते समय कुशीनगर ओवरब्रिज के समीप अचानक कार की हेडलाइट बंद हो गई। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते वाहन के अगले हिस्से में आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि कार में आग लगी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें