फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 30 घंटे बाद खेत में मिला कैनसैट, दो बुजुर्गों ने लौटाई वैज्ञानिकों की मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। तकनीकी प्रयोग सफल होने के बावजूद कैनसैट वापस नहीं मिलने से गाजियाबाद की स्काईवर्ट सिस्टम टीम के सदस्य निराश थे। रविवार को लॉन्च किया गया उपकरण करीब 30 घंटे बाद सोमवार को दो बुजुर्गों के हाथों में मिला। दोनों उसे लेकर प्रतियोगिता स्थल पहुंचे।
विज्ञापन

टीम ने उन्हें इनाम देकर सम्मानित किया। हालांकि, बुजुर्गों की यह भावना कि क्षेत्र के बच्चे भी ऐसे ही आगे बढ़ें, उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार रही। रविवार को प्रतियोगिता के दौरान स्काईवर्ट सिस्टम की टीम ने ड्रोन के माध्यम से अपना कैनसैट लॉन्च किया था। उड़ान के दौरान ग्राउंड स्टेशन पर टेलीमेट्री के जरिये तापमान, दबाव, ऊंचाई, लोकेशन और अक्षांश-देशांतर से जुड़े आंकड़े लगातार मिलते रहे। प्रयोग सफल रहा, लेकिन कैनसैट को वापस हासिल करना चुनौती बन गया।
टीम ने एसडीआरएफ की मदद से नारायणी नदी में करीब दो घंटे तक तलाश की। जीपीएस लोकेशन भी खंगाली गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। टीम के सदस्य मयंक ने बताया कि कैनसैट में लगी एसडी कार्ड चिप में प्रयोग का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित था।
विज्ञापन

इसे हासिल कर जूनियर विद्यार्थियों और फैकल्टी को दिखाना था। साथ ही इसका डेटा इन-स्पेस को भी उपलब्ध कराना था। टीम में मयंक, दिवाकर, अनुराग, देवांश, सिमरन और प्रियांशु शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें