फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी, सामान्य होने पर दी परीक्षा

Mon, 16 Mar 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बुद्ध पीजी काॅलेज में रविवार को दरोगा भर्ती परीक्षा परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई। न्यायिक एसडीएम की सूचना पर आई डाॅक्टर ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया। हालत सामान्य होने पर उन्हें परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
विज्ञापन

रविवार को द्वितीय पाली की परीक्षा में शामिल होने देवरिया जिले के मेहराबाहर की शिवांगी जायसवाल बुद्ध पीजी काॅलेज कुशीनगर पहुंची थीं। परीक्षा शुरू होने के पहले ही 2:20 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। केंद्र व्यवस्थापक ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। वहां मौजूद नोडल केंद्र प्रभारी न्यायिक एसडीएम की सूचना पर आए डॉ. एसके सिंह को शिवांगी ने चक्कर आने, शरीर में कंपन होने की बात कही। डॉक्टर ने उन्हें कुछ देर तक आराम करने की सलाह दी। करीब आधे घंटे तक आराम के बाद तबीयत में सुधार हुआ। इसके बाद वह परीक्षा कक्ष में जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें