फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ चलेगा अभियान

Mon, 01 Sep 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ग्रीष्मावकाश के बाद जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल व कॉलेजों में शिक्षण कार्य शुरू हुए दो माह हो गए। परिवहन विभाग की तरफ से बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी अब तक जिले में पंजीकृत 1524 स्कूली वाहनों में से 75 स्कूल वाहनों का फिटनेस नहीं कराया गया।
विज्ञापन

इससे ये अनफिट स्कूली वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। वाहन संचालित करने वाले सभी प्रबंधकों को नोटिस देकर ग्रीष्मावकाश के दौरान वाहनों का फिटनेस कराने के लिए निर्देश दिया गया था। इसके अलावा बीते 26 मई को परिवहन कार्यालय और कसया में शिविर लगाकर फिटनेस कराई गई।
इस शिविर में 105 स्कूली वाहनों में मिली कमियों को दूर कर ग्रीष्मावकाश के पहले इन वाहनों का फिटनेस कराने का निर्देश दिए गए थे, लेकिन गर्मी की छुट्टी समाप्त होने के बाद उन वाहनों का फिटनेस नहीं हो सकी है। उनके खिलाफ परिवहन विभाग एक जुलाई से 15 जुलाई तक विशेष जांच अभियान चलाकर वाहनों की जांच कर अनफिट स्कूली वाहनों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से चल रहे अभियान में अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें लापरवाही, फिटनेस में गड़बड़ी, ओवरलोडिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से पुन: 17 व 18 अगस्त को हाटा और फाजिलनगर में विशेष कैंप लगाकर स्कूल वाहनों का फिटनेस और वाहन चालक व परिचालकों का स्वाथ्य परीक्षण किया। इसमें भी जिले के 75 अनफिट वाहन नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें