फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू के अवैध खनन के खिलाफ चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू के अवैध खनन के खिलाफ चला अभियान
विज्ञापन

मथौली बाजार(कुशीनगर)। क्षेत्र से होकर गुजर रही छोटी गंडक नदी के परवरपार शिवमंदिर घाट पर बुधवार को एसडीएम हाटा और खनन अधिकारी की अगुवाई में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रशासन मौके से कब्जे में लेकर एक नाव को जेसीबी से तोड़वा दिया। इस कार्रवाई से अवैध खनन कराने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

कसया व हाटा तहसील क्षेत्र से होकर गुजर रही छोटी गंडक नदी में कसया हाटा व रामकोला थाना क्षेत्र के सिकटिया, रगड़गंज, परवरपार, गड़ेरी पट्टी दुबौली, अथरहा, कुरमौटा, बैदौली आदि घाटों पर अवैध बालू खनन होता है। इसकी शिकायत स्थानीय लोग लगातार प्रशासन से करते रहे हैं। बुधवार को एसडीएम हाटा प्रमोद कुमार तिवारी, खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार हाटा योगेंद्र पांडेय के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव दुबौली, गड़ेरी पट्टी घाट पर पहुंचे। घाट पर प्रशासन का वाहन देख खनन करा रहे लोग नाव लेकर भागकर कसया तहसील क्षेत्र व रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार शिवमंदिर के तरफ पहुंच गए। नदी में तीन नावों को पानी में डुबोकर फरार हो गए। पीछा कर खनन अधिकारी ने एक नाव कब्जे में लेकर परवरपार घाट पर एसडीएम को जानकारी दी। एसडीएम ने पहुंचकर नाव तोड़वाया। इस दौरान लेखपाल राधेश्याम चौधरी, रामेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें