फाजिलनगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए रोड शो करते प्रदेश सरकार के मंत्री।स्रोत-सोशल
फाजिलनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष पद के उपचुनाव प्रचार का शोर रविवार की शाम थम गया। प्रचार के अंतिम प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कस्बा में रोड-शो कर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में लोगों को समर्थन करने की अपील की।कस्बा के मुख्य बाजार से शुरू हुआ यह रोड शो कस्बा के बाबू बाजार, स्टेट बैंक चौराहा, कालेज रोड होते हुए जैन मंदिर पहुंचा, जहां सभा कर रोड-शो का समापन हुआ। नगर ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरों के विकास, सड़क, बिजली, पानी और स्वच्छता के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग का समुचित विकास हो रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के समुचित विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए भाजपा प्रत्याशी सुनीता शाही को विजयी बनाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जीत के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिल सकेगा।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, फाजिनगर विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, तमकुहीराज विधायक असीम राय, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, दिवाकर मणि त्रिपाठी, पशुपतिनाथ जायसवाल, राधेश्याम पांडेय, कन्हैया शर्मा, राणा प्रताप सिंह, अमलेश तिवारी, अजीम आलम, राकेश जायसवाल, सत्यम शुक्ला आदि मौजूद रहे।