पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को एडीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें आपसी समन्वय स्थापित कर सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने की निर्देश दिए गए।
एडीएम वित्त एवं प्रशासक वैभव मिश्रा ने कहा कि वाहनों की निरंतर एवं सघन जांच करें। जनवरी सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाया जाएगा। इसका जिल में व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि हाटा क्षेत्र में विद्यालयों के पास मार्गों पर सड़क सुरक्षा के तहत आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करें, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
चिकित्सा विभाग को चालकों एवं परिचालकों के नियमित नेत्र परीक्षण के लिए शिविर आयोजित करने, एनएचएआई के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर गन्ने से लदी ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने, शिक्षा विभाग को विद्यालयों में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम प्रार्थना सभा के दौरान आयोजित करने और सड़क सुरक्षा समिति की बैठक प्रति करते हुए अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एआरटीओ मोहम्मद अजीम, डिप्टी सीएमओ डॉ. आरडी कुशवाहा आदि माैजूद रहे।