फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने गिनाई समस्याएं, भारत भूषण ने दिया समाधान का भरोसा

Sun, 04 Feb 2018 12:11 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सम्मेलन में मौजूद व्यापारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। शनिवार को नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में पूर्वांचल व्यापार मंडल की स्थापना दिवस पर व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने 18 सूत्री मांग पत्र असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर को सौंपा। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर भारत भूषण ने कहा कि व्यापारी वर्ग की समस्याओं का समाधान किए बिना देश व प्रदेश में तरक्की नहीं हो सकती। व्यापारी वर्ग अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसलिए उनसी जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाएगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अवधेश तिवारी व गिरीश चंद्र सिंह ने व्यापारियों को श्रम कानूनों का पालन करने की नसीहत दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों को तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन हर संभव प्रयास करता रहेगा। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों ने बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं में सिक्का बांट दिया। अब ये सिक्के व्यापारियों के लिए मुसीबत बन गए हैं। व्यापारियों के पास बड़ी मात्रा में सिक्का जमा हो गया है, जिसे बैंक जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं। सरकार को जल्दी इस समस्या का निराकरण करना चाहिए।
कार्यक्रम को रामजी जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, विजय पांडेय, अखिलेश मणि, दीनबंधु जायसवाल, नाथू सिंह, संजय जायसवाल, हरिमोहन जायसवाल, राघव शरण मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। इन व्यापारी नेताओं ने भी जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों के सामने आ रही तकनीकि दिक्कतों तथा सिक्के की समस्या का मामला प्रमुखता से उठाया।

इस सम्मेलन के अंत में व्यापारियों ने व्यापारी वर्ग के लिए सरकारी सेवाओं में न्यूनतम 10 प्रतिशत आरक्षण देने, संसद व विधान सभा में व्यापारी वर्ग को प्रतिनिधित्व देने, बुजुर्ग व्यापारियों को पेंशन, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सुरक्षा देने, पटरी व्यवसाइयों को ब्याज रहित ऋण देने, बाजारों में बिजली, पानी व सड़क की सुविधा ठीक कराने, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अफसरों के साथ नियमित मासिक बैठक कराने, जीएसटी के लिए ब्लाक स्तर पर कम्प्यूटर प्रोग्रामर की नियुक्ति करने, जिला मुख्यालय पर मंडी स्थल की स्थापना करने, किसान मित्र की तरह ही व्यापारी मित्र की नियुक्ति करने समेत 18 सूत्री मांग पत्र असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर भारत भूषण को सौंपा गया। 

इस मौके पर आशीष मणि, विमलेश पांडेय, अशोक मिश्र, नाथू सिंह पटेल, वाजिद अली, विनोद चौरसिया, रामेश्वर कुशवाहा, पप्पू सोनी, जीवनदेव वर्मा, अशोक अग्रवाल, अरूण मिश्र, मुख्तार अहमद, मुन्ना सिंह, सिराज अहमद, बाबू खान, मोहन पटेल, बाबू लाल मोदनवाल समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें