फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टैंड नहीं, सड़क पर खड़ी होती हैं रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टैंड नहीं, सड़क पर खड़ी होती हैं रोडवेज की बसें
विज्ञापन

- लोगों को होती है परेशानी, हादसे की भी आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे में रोडवेज का बस स्टैंड न होने के कारण चालक सड़क के किनारे ही बस खड़ा कर सवारियां भरते हैं। यात्रियों को भी सड़क के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। कस्बे के लोगों ने यहां रोडवेज का बस स्टैंड बनाए जाने की मांग की है।
सेवरही कस्बा बिहार सीमा से सटा हुआ है। लेकिन यहां बस स्टैंड नहीं होने से दिक्कत होती है। रोडवेज की बसें टिकुलिया मार्ग, ब्रह्मस्थान, पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास और माल गोदाम चौक पर सड़कों के किनारे खड़ी की जाती हैं। इससे दुकानदारों, चालकों व परिचालकों के साथ यात्रियों को भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। भीषण गर्मी के बीच बस पकड़ना यात्रियों पर भारी साबित होता है। इस परेशानी को लेकर कस्बे के व्यापारी बार-बार बस अड्डे के निर्माण की आवाज उठाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवरही क्षेत्र के मायाशंकर निर्गुणायत, आलोक जायसवाल, राकेश मद्धेशिया, राहुल सोनी, पंकज कन्नौजिया सहित अन्य लोगों ने प्रदेश के परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर यहां के यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए सेवरही में बस अड्डा का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें