फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पडरौना से महराजगंज के लिए बस सेवा शुरू

Sun, 01 Mar 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पडरौना डिपो की तरफ से महराजगंज के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। क्षेत्र के लोग पड़ोसी जिला महराजगंज तक के लिए बस संचालन के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे। इस बस का संचालन पडरौना-महराजगंज वाया रामकोला-कप्तानगंज-परतावल मार्ग पर होगा। यह बस सेवा शुरू होने से महराजगंज जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

कुशीनगर का पड़ोसी जिला महराजगंज है। पडरौना, रामकोला और कप्तानगंज के आलावा आसपास गांव के लोगों की रिश्तेदारियां महराजगंज शहर के अलावा आसपास के इलाकों में हैं। परिवहन निगम की तरफ से पडरौना से महराजगंज तक सीधी बस सेवा नहीं होने के चलते लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इस यात्रा में लोगों को समय के अलावा किराए के नाम पर अधिक रुपये खर्च करना पड़ता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र के लोग काफी समय से पडरौना से महराजगंज तक सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। लोगाें की मांग को गंभीरता से लेते हुए पडरौना डिपो की तरफ से पडरौना-महराजगंज तक बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। इस बस का संचालन पडरौना से रामकोला, कप्तानगंज व परतावल के रास्ते होगा।
एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने बताया कि लोगों की मांग पर डिपो की तरफ से पडरौना से महराजगंज तक बस सेवा शुरू करा दिया गया है। इस बस का संचालन प्रतिदिन सुबह सात बजे से पडरौना बस स्टेशन से होगा। संचालित यह बस महराजगंज से पुन: इसी रास्ते पडरौना आएगी। इसके बाद वह गोरखपुर जाएगी। यदि इस मार्ग पर यात्रियों की उपलब्धता रहती है तो बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें