फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, 10 घायल

Wed, 14 May 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कस्बे के कोतवाली के पास मंगलवार को हाईवे पर खड़े ट्रक से गोरखपुर की ओर से सवारी लेकर जा रही एक निजी बस टकरा गई। इसमें 10 लोग घायल हो गए। सभी का हाटा सीएचसी में इलाज कराया गया। एक यात्री की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद लोगों ने बस में फंसे घायलों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। घटना की वजह बस चालक को झपकी आना बताई जा रही है। बस गोरखपुर से बिहार के गोपालगंज जा रही थी। हाटा कोतवाली के पास मंगलवार सुबह छह बजे हाईवे पर खड़े एक ट्रक के पीछे से गोरखपुर की ओर से जा रही एक निजी बस टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनी गई। आसपास के लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। इसके बाद हाटा सीएचसी पर सभी घायलों को पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।
घायलों की संख्या अधिक होने से अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची रही। घायलों में कसया थाना क्षेत्र के साखोपार निवासी सूरज (24), महुअवा के रहने वाले विद्यासागर (40), रायबरेली जनपद निवासी राहुल यादव (22), तरयासुजान थाना क्षेत्र के अमन कुमार (18), पडरौना थाना क्षेत्र के मेलानगरी गांव की रहने वाली सरिता (30), राज (9), विशुनपुर थाना क्षेत्र के राहुल कुशवाहा (26), पिंटू बिहार (32) और बैठा के मोहर (55) का इलाज कर छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से घायल अच्छेलाल (25) को कुुशीनगर मेडिकल रेफर कर दिया गया। कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि सभी घायलों को इलाज करा दिया गया है। बस और ट्रक को थाने पर लाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें