भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अगया-कादिराबाद गांव के पास रेहरा मोड़ के पास सोमवार शाम करीब छह बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब देवीपाटन दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए खाई की ओर पलट गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
मिली जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के थाना खोड़ारे क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केशवनगर टेंगनहवां से करीब 100 श्रद्धालु बस बुक कर बलरामपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन दर्शन के लिए निकले थे। बस में केशवनगर टेंगनहवां के लगभग 60 और ग्राम चांदपुर के करीब 40 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। संवाद