फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 एकड़ गन्ने की फसल जली

Tue, 03 Nov 2015 12:06 AM IST
कुशीनगर/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। धान के खेत में पुआल जलाते समय लगी आग लगभग 15 एकड़ गन्ने की फसल जल गई। प्रभावित किसानों को कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की टीम और किसानों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
खड्डा नगर पंचायत के सटे जखनिया गांव के सरेह में सोमवार को दिन में एक धान के खेत में पुआल जलाया जा रहा था। इसी दौरान आग की लपट बगल के गन्ने के खेत तक पहुंच गई।
विज्ञापन

 आग ने कई खेतों को चपेट में लेे लिया। जानकारी होने पर लोग खेत में पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।
सूचना मिलने पर खड्डा फायर स्टेशन से गाड़ी पहुंची तब आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस बीच सुरेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश मिश्र, शैलेष तिवारी, राकेश तिवारी, अनुराग तिवारी सहित कई किसानों के लगभग 15 एकड़ गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें