फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने छह वार्डों के लिए घोषित किए प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा ने छह वार्डों के लिए घोषित किए प्रत्याशी
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्यों की पहली सूची जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बसपा ने जिला पंचायत सदस्य के 61 वार्डों में से छह के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी कर दी। जिले में अब तक किसी अन्य दल ने अभी प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि बसपा के गोरखपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती की तरफ से उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत वार्ड नंबर-32 अनारक्षित सीट से कुसुम देवी पत्नी जितेंद्र सिंह सैंथवार, वार्ड नंबर-30 अनारक्षित सीट से जावेद खान, वार्ड नंबर-दो महिला सीट से आविदा खातून पत्नी जुबेर अहमद, वार्ड नंबर-49 अनुसूचित महिला सीट से रीता देवी पत्नी रामअवध गौतम, वार्ड नंबर-15 अनारक्षित सीट से राजू राजभर और वार्ड नंबर-26 महिला सीट से नीता जायसवाल पत्नी मनोज जायसवाल बसपा ने उम्मीदवार घोषित किया है। जिला पंचायत सदस्य के ये उम्मीदवार ही पार्टी के झंडा, बैनर व पोस्टर के लिए अधिकृत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें