जिले में एक्टिव केस हुए 72
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में सोमवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब तक जिले में कुल पॉजिटिव केस 5817 हो चुके हैं। इनमें एक्टिव केस 72 हैं।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार शाम तक 1488 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमेें 1474 निगेटिव और 14 पॉजिटिव केस हैं। इनमें पडरौना क्षेत्र से चार, हाटा, कप्तानगंज, कसया, मोतीचक, रामकोला और सुकरौली से एक-एक तथा तमकुही व अन्य क्षेत्रों से दो-दो व्यक्ति शामिल हैं। तीन मरीज सोमवार को स्वस्थ मिले हैं। इन्हें लेकर अब 5683 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 62 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 72 हो गए हैं।