फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जांच में गड़बड़ी मिलने पर बीएसए ने तीन शिक्षकों को किया निलंबित

Thu, 14 Dec 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया व तमकुही ब्लॉक के तीन विद्यालयों के तीन शिक्षकों को बीएसए ने बुधवार को निलंबित कर है। इनमें दो शिक्षकों को बीएसए ने बीईओ की रिपोर्ट और तीसरे शिक्षकों को जांच में गड़बड़ी मिलने पर निलंबित किया है।
विज्ञापन

बीईओ पडरौना सुरेंद्र बहादुर सिंह की रिपोर्ट पर बीएसए ने संविलयन विद्यालय देवरिया के प्रधानाध्यापक खुर्शीद आलम को निलंबित किया है। इनके अलावा बीएसए ने कसया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खरदर गोगापट्टी के प्रभारी प्रधानाध्यापक सत्यवीर कुमार गौतम को भी निलंबित किया। वे आठ दिसंबर को निरीक्षण के दौरान 28 नवंबर से हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित मिले थे। स्कूल में मध्याह्न भोजन न बनना तथा पद के दायित्वों का निर्वहन नहीं करने का आरोप भी शामिल है। बीएसए ने तमकुही ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय करमैनी के प्रधानाध्यापक श्रीनारायण प्रसाद को भी निलंबित कर दिया है। विद्यालय की 12 दिसंबर की जांच में नामांकित 227 बच्चों में 169 बच्चों के भोजन किए विवरण अंकित पाया गया, जबकि वास्तविक रूप से निरीक्षण के समय मात्र 72 बच्चों की उपस्थिति मिली थी। यह एमडीएम में गंभीर वित्तीय अनियमितता को दर्शा रहा था। मध्याह्न भोजन योजना में प्रथम दृष्टया घोर वित्तीय अनियमितता मिलने पर निलंबित किया है। निलंबित इन शिक्षकों को उसी विद्यालय में संबद्ध किया गया है। जांच टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें