फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नदियों को अविरल बनाने की बनी रणनीति

Thu, 14 Dec 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साखोपार। कसया नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में बुधवार को आरएसएस की अनुषांगिक संगठन गंगा समग्र की बैठक हुई। इसमें गंगा एवं अन्य सहायक नदियों की अविरलता की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

आरती प्रमुख सुरेंद्र पांडेय ने कहा कि बौद्ध कालीन नदी हरिण्यवती के कुशीनगर (रामाभार) स्थित बुद्धा घाट पर प्रत्येक शनिवार को आरती करने का निर्णय लिया गया। इसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल होना चाहिए। बैठक को बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश प्रसाद गुप्त, यशपाल आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता कृपाशंकर पांडेय और संचालन शिवानंद धर दूबे ने किया। अंत में विद्यालय परिसर में पौधरोपण हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य रामजी सिंह, मदन मोहन अग्रहरि, अरविंद दूबे, देवता कुशवाहा, अखिलानंद त्रिपाठी, विशाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें