फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय और दो स्कूलों की हुई जांच

Mon, 18 Jul 2016 11:18 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
‌शिक्षा - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। सोमवार को बीएसए कार्यालय और जिले के दो स्कूलों की गोरखपुर के एडी बेसिक ने जांच की। जांच के दौरान कई अध्यापक अनुपस्थित मिले। एडी बेसिक ने बीएसए कार्यालय में बीईओ के साथ बैठक कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन


सुबह करीब 10:30 बजे बीएसए कार्यालय पहुंचे एडी बेसिक गोरखपुर सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने कार्यालय के सभी कमरों का निरीक्षण किया। फाइलों के रखरखाव समेत अन्य कार्यों की भी जानकारी ली। इसके बाद खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठककर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षकों के अंदर जागृति नहीं आएगी, व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है। इसके लिए अच्छे अध्यापकों को प्रोत्साहित करें और लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इस दौरान बीएसए लालजी यादव, लेखाधिकारी अतुल कुमार पांडेय, बीईओ अजय कुमार तिवारी, अखिलेश यादव, विजय यादव, अशोक सिंह आदि मौजूद थे। कुशीनगर से लौटते वक्त एडी बेसिक ने हाटा क्षेत्र के दो स्कूलों की जांच की। वहां उन्हें शिक्षकों की अनुपस्थिति समेत कई कमियां मिलीं।
विज्ञापन

इस संबंध में एडी बेसिक ने बताया कि उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिन दो स्कूलों की जांच की गई है उनसे संबंधित रिपोर्ट कार्रवाई के लिए बीएसए को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें