फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई का आरोप : कर्ज में ली रकम खर्च कर बहन को पति ने मार डाला

Wed, 05 Aug 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। फुलवरिया मगरीब गांव में सोमवार शाम विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। विवाहिता के भाई का आरोप है कि उसकी बहन नंदिनी ने चार समूहों से ऋण लिया था। ऋण की रकम पति ने खर्च कर दी थी।
विज्ञापन

किस्त देने के लिए वह परेशान रहती थी और पति सहयोग नहीं करता था। इसको लेकर विवाद हुआ और साजिश के तहत जहर देकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि नहीं हो सकी है। विसरा प्रिजर्व किया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद ससुराल वालों की मौजूदगी में पति ने दाह संस्कार किया। मगरीब गांव निवासी नंदिनी की सोमवार को तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे रामकोला सीएचसी पर ले गए। उसने डाक्टर को बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खाया है। मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में इलाज के दौरान देर शाम को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद नंदिनी का भाई पहुंचा और पुलिस से आरोप लगाया कि बहन को उसका पति प्रदीप कुमार मारते पीटते थे। समूह से लिए ऋण की किस्त जमा करने के लिए पैसे मांगती थी तो प्रताड़ित करते थे। प्रदीप कुमार ने ही जहर देकर बहन की हत्या की है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने से मौत की पुष्टि नहीं हो सकी है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। वहीं पति प्रदीप का कहना है कि आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। दो बच्चे हैं घटना के दिन खुद पत्नी विवाद की और जहरीला पदार्थ खा ली। देरी से जानकारी होने पर उसे अस्पताल ले गए, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें