फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदाई नहीं हुई, पति ने पीया कीटनाशक

Wed, 05 Aug 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मदेव गिरी नगर में ससुराल आए एक व्यक्ति ने पत्नी की विदाई नहीं होने पर कीट नाशक पी लिया। ससुराल वाले उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के मदहरवा के 35 वर्षीय संजय गोड़ मंगलवार को सेवरही कस्बे के स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मदेव गिरी नगर निवासी लालजी गोड़ के घर ससुराल आए थे। आर्थिक तंगी की वजह से उनकी पत्नी के साथ विवाद हुआ था, जिससे वह बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

संजय ने पत्नी की विदाई के लिए कहा तो ससुराल पक्ष के लोग इन्कार करने लगे। इससे नाराज होकर संजय ने जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर ससुराल वाले तिवारी पट्टी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में सेवरही एसएचओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। युवक की हालत में सुधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें