कसया। नगर से होकर गुजर रही नेशनल हाईवे पर अभिनयकपुर गांव के सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अंगद कुशवाहा की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल गए।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम अंगद कुशवाहा (25) निवासी सरगटीया थाना विशुनपुरा और उसका जीजा विवेक कुशवाहा (40) बाइक से कहीं जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर अभियानकपुर गांव के सामने गलत साइड से आ रहे रामू (26) निवासी जौरा बाजार और हरेंद्र (26) निवासी खाकी टोला चौबेलिया तरकुलवा थाना के बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया जहां डॉक्टरों ने अंगद कुशवाहा को मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं रामू और हरेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।