कप्तानगंज से सिकटा जाने वाली सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इसके चलते आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क की मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कप्तानगंज से सिकटा जाने वाली सड़क की लंबाई करीब 17 किलोमीटर है। इस सड़क से क्षेत्र के कई गांवों के लोग पैदल और वाहन से आते-जाते हैं। सड़क बहुआस, पचार और अरकपुर चौराहे समेत कई जगह टूट गई है। हल्की बारिश होते ही सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के अभय प्रताप सिंह, विजय साहनी, मोहन सिंह, संजय सिंह मुन्ना, प्रमोद पांडेय आदि ने सड़क शीघ्र नहीं ठीक कराने पर आंदोलन करने की चेतावनी दिया है। इनका आरोप है कि सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी की गई थी जिसके वजह से कुछ दिन पहले ही बनी यह सड़क टूट गयी है।