फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध मार्ग के टूटे बेंच बदलेंगे, बुद्धा घाट होगा प्लास्टिक मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने टेंपल एरिया मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

साफ-सफाई, अतिक्रमण और सौंदर्यीकरण पर हुई चर्चा

कसया। पर्यटन सीजन में कुशीनगर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हुई बैठक में साफ-सफाई, अतिक्रमण और सौंदर्यीकरण पर चर्चा हुई। अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक ने संबंधित विभागों को पर्यटन स्थलों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बुद्ध मार्ग के पाथवे पर टूटे बेंचों को हटाकर नए बेंच लगाने और उनकी नियमित मरम्मत कराने को कहा। बुद्धा घाट को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने के साथ ही सभी पर्यटन स्थलों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कुशीनगर में प्रवेश करने वाले मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने और प्रमुख स्थलों का सौंदर्यीकरण कराने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मंदिर क्षेत्र में तैनात पूर्व सैनिकों की ड्यूटी के लिए निर्धारित स्थान तय करने का मुद्दा उठा। शाम को लाइटें जलने के बावजूद बुद्ध नगरी के कई हिस्सों में अंधेरा रहने की समस्या भी सामने आई।

इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नगरपालिका को सोलर लाइटों की मरम्मत कराकर उन्हें चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में भंते महेंद्र, पर्यटक गाइड टीके राय, वीरेंद्र त्रिपाठी, सभासद केशव सिंह, अनुपम पाठक, अंबिकेश त्रिपाठी, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, पर्यटन अधिकारी डॉ. प्राण रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें