अरगपुर-भैसही मार्ग के छितवनिया दोराची नाला पर बनी पुलिया गिरने से आवागमन बाधित हो गया है।
- फोटो : KUSHINAGAR
अरगपुर-भैंसही मार्ग पर पुल टूटा, आवागमन ठप
मथौली बाजार। विकास खंड मोतीचक के अरगपुर-भैंसही मार्ग पर छितवनिया के पास बना पुल बृहस्पतिवार की सुबह टूट गया। इस पुल के टूटने से आधा दर्जन से अधिक गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। करीब 45 वर्ष पुराना यह पुल 15 मीटर लंबा था।
अरगपुर-भैंसही मार्ग से अजीजनगर, मंगलपुर ,भैसही, अकबरपुर, खैरटवा आदि गांव मुख्य मार्ग से जुड़ते हैं। इस रास्ते पर छितवनिया के पास बरसाती नाला पर 15 मीटर लंबा पुल था। करीब 45 वर्ष पुराना यह पुल जर्जर हो गया था। बृहस्पतिवार की सुबह पुल के बीच का हिस्सा टूटकर गिर गया। क्षेत्र के सतेंद्र ऊर्फ गुड्ड दूबे, छट्ठू यादव, आशुतोष मिश्रा, रामनाथ सिंह, प्रमोद पांडेय, विजया पांडेय, धुरूप चंद्र भाटिया, मोहन मल्ल आदि ने ध्वस्त पुल की जगह नया पुल बनाने तथा बगल में वैकल्पिक रास्ता बनाने की मांग की है। इन लोगों का कहना है कि पुल टूटने से उनके गांवों का ब्लाक मुख्यालय मोतीचक से भी संपर्क टूट गया है।