फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना अनुमति संचालित ईंट-भट्टा बंद कराया

Thu, 19 Mar 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डीएमके निर्देश पर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन, खनन विभाग, अग्निशमन विभाग और उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने कसया क्षेत्र के पुरंदपुर स्थित ईंट भट्ठों की जांच की। जांच के दौरान एक ईंट-भट्ठा बिना प्रदूषण बोर्ड की अनुमति के संचालित मिला। इसे गंभीरता से लेते हुए ईंट-भट्ठा को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जिला प्रशासन, खनन विभाग, अग्निशमन विभाग और उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम से कसया क्षेत्र के ग्राम पुरंदरपुर स्थित मेसर्स बालाजी ईंट उद्योग (जय महावीर ईंट उद्योग) की जांच कराई गई। जांच के दौरान ईंट भट्ठा संचालित मिला। जांच में यह तथ्य सामने आया कि भट्ठा संचालक की तरफ से उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से आवश्यक स्थापना एवं संचालन की सहमति प्राप्त नहीं की गई है।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए संचालित इस ईंट भट्ठे का संचालन तत्काल बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें