फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट गिराकर रास्ता जाम किया, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

Sat, 01 Apr 2017 11:43 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ईट सड़क पर फेंककर रोड जाम कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेवरही थाना क्षेत्र के तिवारीपट्टी बाजार से सेवरही जाने वाली सड़क पर देसी शराब की दुकान खुलने से नाराज गांववालों ने शनिवार को एक ट्राली ईट सड़क पर फेंककर रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को डंडा लेकर दौड़ा दिया। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सेवरही से दुदही जाने वाली सड़क पर तिवारीपट्टी गांव के सामने पहले से देशी शराब की दुकान है। शासन का आदेश है कि हाईवे से 500 मीटर के दायरे में शराब की दुकानें नहीं रहेंगी। इस वजह से शराब के अनुज्ञापी ने तिवारीपट्टी से सेवरही जाने वाले मार्ग पर शिवराज टोला से 500 मीटर दूरी पर अपनी दुकान खोलने की तैयारी कर ली है। 
इसकी जानकारी होने पर 25 मार्च को काफी संख्या में महिला और पुरुष पहुंच गए। उन लोगों ने पहले हंगामा किया था। लोगों का आरोप है कि गांव के सटे ही शराब की भट्ठी खुल रही है। इससे घर की बहू-बेटियों को दिक्कतें होंगी। करीब एक घंटा जाम के बाद सेवरही पुलिस पहुंचकर दूसरे स्थान पर दुकान खोलवाने का आश्वाशन देकर जाम समाप्त कराई थी। लेकिन शनिवार को दुकान के निर्माण के लिए दो ट्राली ईट मौके पर गिरा दी गई। इसकी जानकारी गांव के लोगों को शाम को हुई तो करीब छह बजे सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने सड़क पर ईट गिराकर रास्ता अवरुद्घ कर दिया। मौके पर जब तीन पुलिसकर्मी पहुंचे तो एक दरोगा और दोनों सिपाहियों को लोगों ने दौड़ा दिया। इस दौरान चंदकली देवी, लालमती देवी, राबड़ी देवी, सुरजी देवी, सुभावती देवी, कुंती देवी, राजपति देवी, सीमा देवी, कांति देवी, जानकी देवी ,पौधारी देवी, नैमुन खातून, लालपरी देवी, रूबी खातून, गोबिंद यादव, सत्तन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें