फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अपनाकर बचें बीमारियों से

Sat, 01 Apr 2017 11:39 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बिंदवलिया गांव की मुसहर टोली में शनिवार की सुबह स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। 
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक के बिंदवलिया गांव में लोग एकत्र हुए। उसके बाद उन्हें पंचायतीराज विभाग की तरफ से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। 
खंड प्रेरक धनंजय प्रताप सिंह ने लोगों को बताया कि सफाई से ही बीमारियों को फैलने से रोका जा सकता है। ट्रेनर अरविंद चौबे ने कहा कि खुले में शौच से बीमारियां फैलती हैं। भोजन भले कम करें, लेकिन अपने घर में शौचालय जरूर बनवाएं।
ग्राम प्रधान मनोज गौड़ ने कहा कि सभी लोग शौचालय का इस्तेमाल करें। जिनके घर शौचालय नहीं है, उनके घर शीघ्र बनवाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को स्वच्छता पर जोर देने के लिए शपथ दिलाई गई। इस दौरान एएनएम, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता सहित गांव के काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें