फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर बढ़ाया हौसला

Fri, 06 Dec 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज के बीएड विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को दो दिवसीय पाठ्य सहगामी क्रियाएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने कहा कि व्यक्तित्व का विकास पाठ्य सहगामी क्रियाओं से ही होता है। ज्ञान और आचरण की व्यावहारिक शिक्षा सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होने पर मिलती है।शिक्षा के साथ चलने वाली ऐसी गतिविधियां छात्रों के व्यक्तित्व में निखार लाती हैं। शिक्षा सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है।
विशिष्ट अतिथि राहुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि पाठ्य सहगामी क्रियाओं से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित होती है। इसके लिए खेलकूद, वाद-विवाद, संवाद और विभिन्न कलाओं में प्रशिक्षित किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें