पटहेरवा। क्षेत्र के महुअवा देवरिया में आयोजित देव फुटबऍल टूर्नामेंट के तीसरे दिन बुधवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमीफाइनल में सद्भावना क्लब गोरखपुर और दूसरे सेमीफाइनल में सखवनिया ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। बृहस्पतिवार को इनके बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
क्षेत्र के महुअवा देवरिया में चल रहे चार दिवसीय देव फुटवाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। पहले सेमीफाइनल मैच गोरखपुर व तमकुही के बीच खेला गया। सद्भावना क्लब गोरखपुर की टीम ने मैच के अंत तक शानदार प्रदर्शन किया और तमकुही की टीम को हरा दिया। वही दूसरे राउंड के मैच के रोमांचक मुकाबले में सखवनिया की टीम ने पहले हाफ में ही कप्तानगंज पर एक गोल दाग कर अपनी बढ़त बना ली। रोमांचक मुकाबले में सखवनिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कप्तानगंज पर दो गोल दाग कर मैच जीत लिया। बृहस्पतिवार को गोरखपुर और सखवनिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच का शुभारंभ महारजगंज फुटबॉल संघ के सचिव राम नक्षत्र गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया। अंत में कमेटी के मंत्री योगेंद्र प्रसाद तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति अपना आभार जताया।
इस दौरान फुटबाल संघ के सचिव संजय रावत, उपसचिव शशि प्रकाश शर्मा, रेफरी मेहरदीन खान, सहायक रेफरी जनमेजय चौरसिया, कमेंटेटर नीरज तिवारी, शैलेंद्र तैयारी, शिवशंकर तिवारी, हरेंद्र कुशवाहा, संतोष तिवारी, नियाज खान मौजूद रहे।